{"_id":"5dced8338ebc3e548349de46","slug":"14-colleges-of-tehri-district-received-excellence-awards-new-tehri-news-drn326104121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जिले के 14 कालेजों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जिले के 14 कालेजों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अच्छा परिणाम देने वाले 100 स्कूलों को विद्यालयी शिक्षा विभाग ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2018 और 2019 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जिले के नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम को प्रदेश में तीन सर्वोच्च इंटर कालेजों में स्थान मिला है। इस विद्यालय को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से नवाजा गया। जिले के 14 स्कूलों को पंडित दीन दयाल उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है।
देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के 50 हाईस्कूल और 50 इंटर कालेजों को दो साल में शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम देने के लिए सम्मानित किया गया। जनता हाईस्कूल छेरपधार प्रतापनगर के प्रधानाचार्य बिजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि जिले के जीआईसी मिश्रवाणगांव, भागीरथी विद्या सरोवर पौड़ीखाल, नरेंद्र महिला विद्यालय इंटर कालेज बीपुरम, बीवीएस बौराड़ी, डीएस राणा गर्ल्स हाईस्कूल नेल्डा, विद्या मंदिर चौदहबीघा, सरस्वती विद्यामंदिर नैनबाग, विद्या मंदिर कंडीसौड़, विद्यामंदिर उनियालसारी चंबा, इंटर कालेज मांजफ, विद्या मंदिर इंटर कालेज जाखणीधार, जीआईसी बौंठ भरपूर, जीआईसी देवताधार, जीआईसी गालूरीधार शामिल हैं। विभाग की ओर से इन कालेजों को प्रशस्तिपत्र दिया गया। शिक्षक विशाल सिंह रावत, दिनेश पंवार, भरत गुसाईं, इंद्रपाल सिंह परमार, अर्चना खरोला, पिंकी पंवार, वीरेंद्र शाह, अजीत खरोला, राम सिंह चौहान और संजय लाल ने कालेजों को पुरस्कृत करने पर खुशी जताई।