{"_id":"6069f8bd8ebc3ec39c36d324","slug":"128-hectare-of-forest-property-damaged-by-fire-in-the-district-new-tehri-news-drn375607112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आग से 128 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आग से 128 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन
टिहरी के जंगलों में आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी।
- फोटो : NEW TEHRI
जिले में जंगलों में लगी आग अब धीरे-धीरे बिकराल रूप ले रही है। वन कर्मी से लेकर ग्रामीण निरंतर आग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते सफलता नहीं मिल पा रही है। इस वर्ष अभी तक 101 आग की घटनाएं हो चुकी है, जिसमें करीब 128 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली वन संपदा को नुकसान हुआ है।
टिहरी जिले में 231517.47 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। लेकिन कंडीसौड़, सकलाना, देवलसारी, नाग डांडा, माणदा, धार अकरिया, प्रतापनगर, जाखणीधार, भिलंगना, बालगंगा, नरेंद्रनगर के कई स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है। वन विभाग ने 189 क्रू स्टेशन बनाएं हैं। 615 फायर वाचर आग बुझाने में लगे हैं।
ग्रामीणों ने दमखम दिखाकर बुझाई आग
नई टिहरी। सकलाना रेंज, बागी वन बीट, जड़धारगांव के जंगलों में आग लगी थी, लेकिन दर्जनों ग्रामीणों ने बिना देर किए साहस दिखाते हुए आग को बुझाने में सफलता पाई। उन्होंने करीब चार-पांच हेक्टेयर में फैली आग को बुझा कर वन संपदा और वन्यजीवों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
वन कर्मी दिन रात कर आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम आदि के आसपास 10 मीटर में साफ सफाई रखें। कूड़ा, चारापत्ति एकत्रित न होने दें।
-डा. कोको रोसे, प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी।
आग के धुआं दमा, टीबी रोगियों के लिए घातक है। आम आदमी को भी इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। धुएं से बचने के लिए लोगों को कम से कम बाहर निकलना चाहिए।
-डा. अमित राय, सीएमएस जिला अस्पताल बौराड़ी।