फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10,000 trees will be given to each Nyaya Panchayat with the slogan 'Har Ghar Pede'

Tehri News: हर घर पेड़ नारे के साथ प्रत्येक न्याय पंचायत को देंगे 10 हजार पेड़

Mon, 10 Jul 2023 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
10,000 trees will be given to each Nyaya Panchayat with the slogan 'Har Ghar Pede'
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। हरेला पर्व को जन सहभागिता के साथ मनाने पर विभागों को पौध रोपण का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम मयूर दीक्षित और विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पौधे रोपित करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, उनकी देखरेख का भी ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय, बहुमूल्य और पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप कार्यक्रम बनाकर पौध रोपण करें। उन्होंने डीएफओ को स्वयं सहायता समूह की नर्सरियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन की समितियों के माध्यम से भी पौध रोपण कराएं। विधायक ने कहा कि हरेला पर्व पर उन्होंने 5100 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पौध रोपण के लिए जिला प्रशासन से जगह चिह्नित करने की अपेक्षा की है। इस दौरान पौध रोपण और संरक्षण की शपथ भी दिलाएं। सीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि हरेला पर्व पर हर घर पेड़ कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी 75 न्याय पंचायतों में प्रत्येक घर पर एक-एक पौध रोपण के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत को 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed