फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   100 acres of land found suitable for medical college in India

Tehri News: इडियां में मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त मिली 100 एकड़ भूमि

Thu, 21 Nov 2024 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
100 acres of land found suitable for medical college in India
नई टिहरी। टिहरी जिले के इडियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने के लिए 100 एकड़ भूमि उपयुक्त पाई गई है। चयनित भूमि के अभिलेख और अन्य प्रपत्र टीएचडीसी के अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी टीएचडीसी को दी गई है। मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका संचालन स्वायत्त या सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टिहरी में मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर बीते 21 अक्तूबर को स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, टीएचडीसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई थी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग ने बैठक में लिए गए निर्णयों के मिनट्स जारी कर दिए है। उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एसडीएम सदर संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित समिति ने इडियां में 100 एकड़ भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त पाया है, जिसमें से कुछ भूमि राजकीय विभागों के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

उक्त भूमि को चिकित्सा विभाग के नाम हस्तांतरण करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नए मानकों को चिकित्सा निदेशालय की ओर से टीएचडीसी को उपलब्ध कराया जाएगा। ये सारी प्रक्रियाएं पूरा होते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत के नेतृत्व में मामले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से विचार-विमर्श किया जाएगा। मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूरा होने पर इस कालेज को स्वायत्त अथवा सोसायटी के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed