फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 to 10 women workers ready to go to the booth

महिलाएं बूथ पर जाकर 10-10 महिला कार्यकर्ता करें तैयार

Sun, 21 Mar 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
10 to 10 women workers ready to go to the booth
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर और प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नई टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा। महिलाएं बूथ-बूथ पर जाकर 10-10 महिला कार्यकर्ताओं को तैयार करें। कहा सीएम को महिलाओं की फटी जींस पर नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बौराड़ी स्थित मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने उन्हें जिले के संगठन की जानकारी दी। कौर और आर्य ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा सभी ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन किया है। महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी आती है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, सुमना रमोला, कौशल्या पांडेय, सुशीला भट्ट, हंसा रमोला, ममता उनियाल, शोभा बड़ोनी, आर्शी रावत, अनीता रावत, देवकी रांगड़, सुमन नैथानी, शकुंतला पेटवाल, शांति भट्ट, कुलदीप पंवार, नरेंद्र रमोला, देवेंद्र नौडिय़ाल, विजय गुनसोला, मान सिंह रौतला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed