फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   10 people received Pratapnagar Janbhushan and Janshree Samman for better work

Tehri News: बेहतर कार्य के लिए 10 लोगों को मिला प्रतापनगर जनभूषण और जनश्री सम्मान

Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
10 people received Pratapnagar Janbhushan and Janshree Samman for better work
साहित्य, शिक्षा, शराबंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया सम्मान
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। कस्तूरबा गांधी दिवस पर इंटर काॅलेज लंबगांव में प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतापनगर के प्रसिद्ध कवि लीलाधर जगूड़ी काे प्रतापनगर जनभूषण, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पूरण चंद रमाेला सहित 10 लाेगाें काे प्रतापनगर जनश्री सम्मान से नवाजा गया।
यहां इंटर काॅलेज में आयाेजित सम्मान समाराेह के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रशासक प्रदीप चंद रमाेला, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाेगाें काे सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्हाेंने मंच द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल की सराहना की।
विज्ञापन

समाराेह में प्रसिद्ध कवि लीलाधर जगूडी काे प्रतापनगर जनभूषण सम्मान, राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में याेगदान के लिए प्रतापनगर के पूर्व प्रमुख पूरण चंद रमाेला, महिला उत्थान एवं शराबबंदी के लिए गंगाेत्री देवी, लाेक संस्कृति काे पहचान दिलाने के लिए गायक नत्थी लाल नाैटियाल, साहित्य के लिए ममता जाेशी, हर्षमणी व्यास, रणवीर सिंह पंवार, चंदन सिंह पंवार, सराेप सिंह पंवार, ध्यान सिंह रावत काे जनश्री सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि विधानसभा परिषद के सदस्य रहे स्व. खुशाल सिंह रांगड काे मरणाेपरांत जनभूषण सम्मान एवं सांस्कृतिक संवाहक रहे स्व. पूरण लाल काे मरणाेपरांत जनश्री सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मंच की ओर से प्रधानाचार्य विजयपाल रावत काे भी क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण याेगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नागरिक सम्मान मंच के अध्यक्ष धूम सिंह रांगड, महामंत्री द्वारिका प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, देवी सिंह पंवार, चंद्रशेखर पैन्यूली, सभासद मनीषा बिष्ट, किशाेर सिंह रांगड, केदार बिष्ट, राकेश थलवाल, केशव रावत, कुंवर सिंह पंवार, सब्बल सिंह राणा, सुरेश रांगड, पुरुषाेत्तम पंवार, सैन सिंह पंवार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed