{"_id":"7b0aefe6-d206-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"teacher-tried-to-rape-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने किया ऐसा काम कि शर्मसार हो गई इंसानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने किया ऐसा काम कि शर्मसार हो गई इंसानियत
अल्मोड़ा/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे इत्तिफाक कहेंगे लेकिन उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी अपने दौरे पर जिस समय अल्मोड़ा में थे एक कालेज के संविदा प्रवक्ता की करतूत ने उनके महकमे पर दाग लगा दिया।
विज्ञापन
शिक्षक ने गुरु-शिष्य परंपराओं को तार-तार करते हुए कमरा बंद कर एक छात्रा से बलात्कार का प्रयास किया। उसने धारदार हथियार से छात्रा के गले में वार भी किया। छात्रा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़ित छात्रा के चिल्लाने पर छात्र और शिक्षक दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे जिससे छात्रा की जान बच सकी।
आरोपी शिक्षक मौका पाकर परिसर से भाग गया और अपने कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे बाद में इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कुछ छात्राएं प्रवक्ता राजेश कुमार विश्वकर्मा से अपना प्रोजेक्ट चेक करवा रही थीं। इस बीच पीड़ित छात्रा को अकेला देखकर उसने अंदर से कमरा बंद कर दिया।
आरोप है कि उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और छात्रा के विरोध करने पर वहां रखे पेपर कटर से उसके गले पर हमला किया।
छात्रा भीतर से जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर कक्ष के बाहर खड़े छात्रों और कुछ शिक्षकों ने दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसकर छात्रा को बचाया। उसे तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया।
इस बीच मौका पाकर राजेश विश्वकर्मा वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने थपलिया स्थित अपने किराए के कमरे में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
बाद में वह कमरे के निकट सड़क में कराहता देखा गया। किसी ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके गले में गहरे निशान थे।
जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी हालत देखकर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के पति की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम गहुरान, पोस्ट आफिस भोपापुर, थाना चोलापुर जिला बनारस के खिलाफ धारा 376,511 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष पीएल वर्मा ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी: धामी
कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो.एसएस धामी का कहना है कि छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी संविदा शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यह गंभीर घटना है और जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।