{"_id":"572af29b4f1c1bd6795cdcee","slug":"suicide-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक त्यूणी का रहने वाला है।
विज्ञापन
गुरुवार को त्यूणी के एक युवक त्रिलोक (25) ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह युवक का शव रुड़की के रहीमपुर में पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि मृतक त्यूणी के चोसल गांव का रहने वाला है। वह रुड़की में अपने चाचा के पास रहकर साइबर कैफे चलाता था।
पुलिस जांच में पता चला कि आखिरी बार मृतक की बात मोबाइल में जानू नाम से सेव नंबर पर हुई थी। बताया गया कि उसका त्यूणी के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, देर रात ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में ट्रक और कार में भिड़ंत होने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन