{"_id":"57296e6a4f1c1bcd795ccf82","slug":"state-employees-and-pensioners-will-get-da-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मियों और पेंशनरों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मियों और पेंशनरों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राज्य कर्मियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जल्द ही मिलने लगेगा। राज्यपाल डॉ. केके पाल के सचिव ने इसके आदेश मंगलवार को जारी कर दिए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय कर्मियों का छह फीसदी डीए बढ़ा दिया था। पहले महंगाई भत्ता 119 फीसदी था, वहीं अब यह बढ़कर 125 फीसदी हो गया है। इसके बाद ही शासन को राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। डीए जल्द बढ़ाए जाने की मांग कुछ कर्मचारी संगठन राज्यपाल से कर चुके थे।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यपाल के सचिव आनंद बर्द्धन ने डीए बढ़ाए जाने के आदेश की पुष्टि की। राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2016 से दिया जाना है। उम्मीद की जा रही है बढ़ा हुआ डीए जून माह से मिलने लगेगा।
विज्ञापन