फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   social website saves three lives

सोशल साइट्स की मदद से बची तीन जिंदगियां

Thu, 28 Apr 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 28 Apr 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
social website saves three lives
Social - फोटो : GettyImages

रेडक्रॉस सोसायटी की जिला इकाई के सहयोग से हल्द्वानी के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती तीन लोगों को नया जीवनदान मिला है।

विज्ञापन


रोगियों के परिजनों ने रेडक्रॉस की जिला इकाई से खून का बंदोबस्त करने में सहायता करने की गुहार लगाई थी। सोसायटी ने फेसबुक और वाट्सएप पर रोगियों के बारे में जानकारियां अपलोड और शेयर की। इस पर दानवीरों ने अस्पताल में जाकर रक्तदान किया।
विज्ञापन


रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष अशोक लोहुमी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी में कार्यरत शिक्षक हरीश दफौटी की माता को खून (ओ पॉजिटिव) की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सोसायटी से संपर्क किया। सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर भवाली के बिल्डर जगदीश नेगी ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में जाकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दानिश खान की माता को भी खून (ए पॉजिटिव) की जरूरत थी। फरसाली कपकोट के शिक्षक डॉ. गोकुल मर्तोलिया ने हल्द्वानी जाकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह गरुड़ निवासी हरिनाथ गोस्वामी को खून (एबी पॉजिटिव) की जरूरत थी।

उन्होंने भी सोसायटी से संपर्क किया। हल्द्वानी के यातायात पुलिस के एक जवान अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर अस्पताल गए। वहां अपना पंजीयन कराकर रक्तदान किया। उन्होंने सोसायटी की ओर से रक्तदान करने वालों के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed