{"_id":"5717839a4f1c1b61428b4634","slug":"single-window-will-easy-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल विंडो आसान करेगा चारधाम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल विंडो आसान करेगा चारधाम यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
चार धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से इस बार नई पहल की जा रही है। एक ही खिड़की पर यात्रियों को सारी सुविधाएं मिल जाएं इसके लिए प्रशासन सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को रेलवे स्टेशन के पास सिंगल विंडो स्थापित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक हरिद्वार आने वाले यात्रियों को चारधाम जाने के लिए अथवा हरिद्वार के धर्मस्थलों पर घूमने के लिए, होटलों में ठहरने के लिए या फिर शॉपिंग आदि की सुविधा एक ही खिड़की पर उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
यात्रियों को कराई जाएगी हर सुविधा उपलब्ध
इस खिड़की पर तैनात कर्मचारियों को सभी सर्विस प्रदाताओं के साथ समन्वय बनाना होगा। यात्री जो भी सुविधाएं चाहेंगे पारदर्शी तरीके से उन्हें वे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचाने के साथ ही अनावश्यक पैसा वसूली से भी बचाना है। यह व्यवस्था लागू करने के लिए अपर जिलाधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।