फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   shuchi meets with shahrikh khan

किंग खान के पास जा पहुंची दून की शुचि

Mon, 02 Sep 2013 06:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Sep 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
shuchi meets with shahrikh khan

देहरादून की शुचि अग्रवाल ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में सवार होकर शाहरुख खान से मिलने मुंबई जा पहुंची।

विज्ञापन


दरअसल, राजधानी के सिल्वर सिटी में निकाले गए लकी ड्रॉ में शुचि विजेता रही। इसके बाद उन्हें शाहरुख से मुलाकात और उनके साथ लंच का मौका भी मिला।

लकी ड्रॉ की विजेता
ओल्ड राजपुर स्थित चौक बाजार निवासी शुचि अग्रवाल ने कुछ दिन पहले सिल्वर सिटी में शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस देखी। इस दौरान सिल्वर सिटी ने लकी ड्रॉ निकाला, जिसकी विजेता शुचि रही। शुचि ने बताया कि वह पति विशाल अग्रवाल और बेटे कनिष्क संग शाहरुख खान से मिलने मुंबई स्थित उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिली के ऑफिस पहुंची।


पहले वह अकेले ही शाहरुख से मिलने भीतर गई, लेकिन खान को उनके पति-बेटे के आने का पता चला तो उन्होंने तुरंत दोनों को भीतर बुला लिया। शुचि ने बताया कि शाहरुख का व्यवहार काफी दोस्ताना रहा। शुचि के मुताबिक, उनके कहने पर शाहरुख ने उन्हें दो बार गले लगाया तो जैसे एक सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed