फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   school not provide food according to menu

मानकों में अंडा-दूध, लेकिन मिल रहा केवल दालभात

Tue, 19 Apr 2016 03:20 PM IST
महेश कुमार / अमर उजाला, त्यूनी
महेश कुमार / अमर उजाला, त्यूनी Updated Tue, 19 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
school not provide food according to menu
खाना

जनजातीय निदेशालय के दावों के विपरीत अभी भी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय त्यूनी में अव्यवस्थाएं हावी हैं।

विज्ञापन


तीन माह से छात्रों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिला है। दोपहर और रात को महज दाल भात परोसा जा रहा है, जबकि सुबह नाश्ते के दौरान छात्रों को महज चाय और रस्क थमा दिया जाता है। मानकों के अनुसार छात्रों को मक्खन, अंडे, फल और दूध मिलना चाहिए। सोमवार को अमर उजाला संवाददाता ने जब विद्यालय पहुंचे, तो छात्रों का दर्द जुबां पर आया।

कक्षा दस के गोविंद और जयपाल ने बताया कि छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद ही निम्न स्तर की होती है। मानकों में मक्खन, अंडे, फल और दूध देने का प्रावधान है, लेकिन उनको महज दालभात परोसा जा रहा है, वह भी अधपका। कई बार आधी रात में छात्रों को पेट दर्द की शिकायत तक हो जाती है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले अमर उजाला ने नौ मार्च को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लाखामंडल की बदहाली का मामला भी उठाया था। जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने सभी विद्यालयों की हालत में सुधार लाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब भी हालत जस के तस हैं। स्कूल में कुल 174 छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहाल भवन
दस साल से स्कूल भवन का रंग-रोगन नहीं हुआ है। कमरों के पंखे टूटे हुए हैं। ऐसे में गर्मियों के दौरान छात्रों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां भी टूटी हुई हैं। लाइट की फिटिंग भी कई जगहों पर उखड़ी हुई है। जिससे करंट की आशंका बनी रहती है। बाथरूम में लगाया हुआ सोलर हीटर भी सात साल से खराब पड़ा है।


मेन्यू के अनुसार भोजन क्यों नहीं मिल रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। भवन की बदहाली के संबंध में प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है।
- योगेंद्र रावत, निदेशक जनजातीय निदेशालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed