{"_id":"572c18e44f1c1b0d745cd580","slug":"sachin-tendulkar-back-to-mumbai-from-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मसूरी से वापस मुंबई लौटेंगे सचिन तेंदुलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मसूरी से वापस मुंबई लौटेंगे सचिन तेंदुलकर
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 06 May 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : AmarUjala
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इस बार का मसूरी दौरा पूरी तरह से बिजनेस बेस्ड था। सचिन अपने प्रवास के चौथे दिन भी चार दुकान तक नहीं आए।
विज्ञापन
इससे चार दुकान के व्यापारियों को मायूसी ही हाथ लगी। दरअसल सचिन तेंदुलकर जब भी मसूरी प्रवास पर होते हैं, वे चार दुकान पर जरूर आते हैं। यह कहना है कि टिप-टॉप टी स्टाल के संचालक विपिन कुमार का।
विज्ञापन
विपिन ने बताया कि इस बार सचिन तेंदुलकर एक भी दिन इधर नहीं आए। बृहस्पतिवार शाम को सचिन तेंदुलकर के चार दुकान पर आने की सूचना थी। मगर शाम पांच बजे से दो घंटे तक चली झमाझम बारिश ने सचिन के कदम डहलिया बैंक में ही रोक दिए।
विज्ञापन
अलबत्ता सचिन तेंदुलकर ने आज दोपहर में लंच के दौरान रुकबी मेनर में अपने एक-दो प्रशंसकों संग फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए। सचिन तेंदुलकर बोथवेल बैंक से रुकबी मेनर तक गोल्फ कार में बैठकर आए। शुक्रवार दोपहर सचिन और संजय नारंग अपने सभी मित्रों के साथ वापस मुंबई लौट जाएंगे।