फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women's cricket: Final in Nainital and Haldwani today

महिला क्रिकेट : नैनीताल और हल्द्वानी में फाइनल आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women's cricket: Final in Nainital and Haldwani today
रुद्रपुर स्टेडियम में क्रिकेट खेलतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीएसबी कैंपस और रामनगर महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। डीएसबी कैंपस ने चार विकेट से रामनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को डीएसबी नैनीताल और हल्द्वानी की एमबीपीजी कॉलेज की टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित मैच में डीएसबी नैनीताल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रामनगर की टीम 24.4 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 72 रन बनाए। नैनीताल की ओर से गेंदबाज पिंकी व पूनम ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में नैनीताल की टीम ने 13.4 ओवर में ही छह विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

नैनीताल के अंजली ने सर्वाधिक 31 रन और पिंकी ने 10 रनों का योगदान दिया। फाइनल में मुख्य अतिथि नेशनल कंस्ट्रक्शन एमडी जेबी सिंह होंगे। वहां नागेंद्र शर्मा, डॉ. एसके त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, उत्तम हालदार, डॉ. रुचि शाह, गिरीश चंद्र पाठक, भूपेश दुमका, राजेंद्र कुमार, लियाकत अली, डॉ. सीएस पंत, डॉ प्रदीप दुर्गापाल, शैलेंद्र सिंह, ब्रिज भूषण पांडेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की बॉक्सिंग चैंपियनशिप भी रुद्रपुर में होगी
रुद्रपुर। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि कुमाऊं विवि की तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी रुद्रपुर में 20 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, टनकपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रामनगर, रुद्रपुर, रानीखेत के महाविद्यालय की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed