फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women pilgrim priest also involved in gradual fast

महिला तीर्थपुरोहित भी क्रमिक अनशन में शामिल

Tue, 24 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Women pilgrim priest also involved in gradual fast
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन जारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर अब महिला तीर्थपुरोहित भी आगे आ गई हैं। केदारनाथ में क्रमिक अनशन में शामिल होते हुए उन्होंने सरकार से बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग करते हुए आरपार की लड़ाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को धाम में क्रमिक अनशन में शामिल हुई महिला तीर्थपुरोहित नर्मदा देवी का कहना है कि उन्हें देवस्थानम बोर्ड मंजूर नहीं है। सरकार उन्हें हल्के में लेने की गलती कर रही है। उन्होंने आगामी विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने की बात भी कही। वहीं, आशा देवी का कहना था कि मांगपूर्ति के लिए तीर्थपुरोहित समाज की मातृ शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, संतोष त्रिवेदी ने कहा कि सरकार जब तक देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती, वे पीछे नहीं हटेंगे। जरूरी हुआ तो भूख हड़ताल के साथ केदारघाटी के गांवों से लेकर बाजारों में प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता व जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि वे तीर्थपुरोहितों के हक-हकूकों के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। क्रमिक अनशन में शशि अवस्थी, पंकज कुर्मांचली, प्रवीण कुर्मांचली और देव किशोर शुक्ला शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed