फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women empowerment is government's priority: CM

महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता : सीएम

Tue, 05 Aug 2025 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 05 Aug 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment is government's priority: CM
सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सीएम ने महिला उद्यमियों से वर्चुअल किया संवाद
विज्ञापन

उत्पाद निर्माण और चुनौतियों के बारे में ली जानकारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया। सीएम ने उनसे उत्पाद निर्माण और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास भवन में आयोजित वर्चुअल माध्यम से समूहों से बातचीत की और उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान जय मां वैष्णव स्वयं सहायता समूह की सदस्य गीता पेलड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह राखी और मिठाई बनाने का काम कर ही हैं। इस दौरान सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्यमशील लोगों के साथ खड़ी है। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने राखी और पारंपरिक मिठाई का स्टॉल भी लगाया। स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों को लोगों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की आय में भी इजाफा हो रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है बल्कि उनके परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही है। कहा कि प्रशासनिक स्तर पर महिला समूहों को हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मंकात भट्ट, मुख्यमंत्री उद्यम सलाह योजना के इनक्यूबेशन मैनेजर शिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed