{"_id":"6ad8ac841fc036b31a0e066d","slug":"villagers-engage-in-voluntary-labor-for-road-construction-ukd-also-joins-in-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121712-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सड़क के लिए श्रमदान में जुटे ग्रामीण, उक्रांद भी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सड़क के लिए श्रमदान में जुटे ग्रामीण, उक्रांद भी पहुंचा
Wed, 21 Oct 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। जनपद की खरगेड़ ग्रामसभा के चौंडा, मुरचौंडा और पालीगाढ़ में सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों का श्रमदान छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी और संरक्षक सूरत सिंह झिंकवाण ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ गैंती-फावड़ा उठाया और सड़क कटिंग की।
आशीष नेगी ने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग के बावजूद ग्रामीणों को खुद श्रमदान कर मार्ग तैयार करना पड़ रहा है। यह पहाड़ के गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों पर सवाल खड़े करता है। अर्जुन कंडारी ने कहा कि सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं से जुड़ी जरूरत है। उक्रांद सड़क निर्माण की मांग पूरी होने तक ग्रामीणों के साथ खड़ा रहेगा। सूरत सिंह झिंकवाण ने कहा कि ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर, जशोधर सेमवाल सहित कई युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद