फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women employees will manage the election two polling stations

चुनाव दो मतदान केंद्रों का प्रबंधन करेंगीं महिला कर्मचारी

Wed, 05 Jan 2022 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Women employees will manage the election two polling stations
आगामी विस चुनाव में लिंग समानता व महिलाओं की निर्वाचन में अधिकाधिक भागीदारी को लेकर जिले की दोनों विधानसभा में एक-एक सखी बूथ स्थापित किया जाएगा। इन बूथों के संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी महिला अधिकारी/कर्मचारियों के भरोसे होगी। जल्द ही दोनों जगह ये बूथ चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में एक-एक सखी बूथ स्थापित किया जाएगा। इसके तहत रुद्रप्रयाग जिला निर्वाचन विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र सिंह नेगी ने सखी बूथों को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर व अन्य अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाओं को लेेकर निर्देश दिए हैं। सखी बूथों में सुरक्षा से लेकर मतदान प्रक्रिया का संचालन की जिम्मेदारी निभाने के लिए महिला अधिकारी/कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सखी बूथ स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य लिंग समानता और महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करना है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को सखी पोलिंग बूथों के लिए कार्मिकों की तैनाती व अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोडल अधिकारी को सखी पोलिंग बूथों पर तैनात होने वाली महिला कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed