फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women angry when liquor contracts open

हाईवे के समीप ठेका खुलने पर महिलाएं गुस्साईँ

Tue, 16 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Women angry when liquor contracts open
dispute - फोटो : amar ujala bureau

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप शराब की दुकान खुलने का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। महिलाओं ने 48 घंटे में दुकान न हटाने पर बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को महिलाओं को सूचना मिली कि केदारनाथ तिराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास शराब की दुकान खोली गई है। इस दौरान सिद्धदात्री समिति के नेतृत्व में महिलाएं मौके पर पहुंचीं और शराब कारोबारियों का विरोध करने लगीं। उन्होंने कहा कि हाईवे से करीब 50 मीटर की दूरी पर ठेका खोला गया है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने एक स्वर में कहा कि धर्मनगरी में शराब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं ने प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी की ओर से न्यायालय के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की। कोतवाल डीएस पंवार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं कोतवाल से ही बहस करने लगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की शह पर शराब कारोबारी मनमर्जी से दुकान खोल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सविता कप्रवाण, रेनू बिष्ट, सरस्वती त्रिवेदी, भुवनेश्वरी किमोठी, सुनीता रावत, रेखा चौधरी, सुनीता बुटोला, लक्ष्मी शर्मा, विमला देवी आदि माहिलाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed