{"_id":"6a8d787c6403e8e94502c780","slug":"screening-of-children-with-special-needs-to-begin-on-september-1-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120453-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एक सितंबर से होगी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एक सितंबर से होगी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग
Tue, 25 Aug 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को 30 अगस्त तक प्रऐप 2.0 पर करना होगा लॉगिन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में प्रशस्त ऐप 2.0 के माध्यम से एक सितंबर से स्क्रीनिंग शुरू होगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के शिक्षकों को पहले ऐप का प्रशिक्षण पूरा करना होगा।
समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को 30 अगस्त तक प्रशस्त ऐप 2.0 पर लॉगिन करना अनिवार्य है। शिक्षक अपने विद्यालय के यू-डाइस कोड और मोबाइल नंबर से ऐप पर लॉगिन कर दिव्यांगता से जुड़े 21 प्रकार के आयामों को समझने के लिए 10 प्रशिक्षण वीडियो देखेंगे। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से विद्यालयों में बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। यह कार्य प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक की देखरेख में किया जाएगा। बच्चों की पहचान कर उनका विवरण प्रशस्त ऐप पर दर्ज किया जाएगा। ऐप के संचालन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।