{"_id":"6a8d8092c5ceabde53085f72","slug":"the-devara-doli-of-goddess-mahish-mardini-has-arrived-at-kedarnath-dham-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120459-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ धाम पहुंची मां महिष मर्दिनी की देवरा डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम पहुंची मां महिष मर्दिनी की देवरा डोली
Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
केदारनाथ/फाटा। नौजुला मैखंडा की आराध्य सिद्धपीठ मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा के तहत मां की उत्सव डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंची। केदारनाथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं, तीर्थपुरोहितों और मंदिर समिति के सदस्यों ने डोली का स्वागत किया।
देवरा यात्रा के दौरान मां महिष मर्दिनी की डोली केदारघाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि और कुशलक्षेम का आशीर्वाद दे रही है। मंगलवार सुबह पुजारी ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद नर रूप में अवतरित मां के पश्वा के आदेश के बाद डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया। मां की डोली दो दिन केदारनाथ धाम में प्रवास करेगी। इसके बाद डोली गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर दर्शन गुसाई, ओमप्रकाश सेमवाल, रामकृष्ण जमलोकी आदि मौजूद रहे। संवाद