{"_id":"5e2c8fad8ebc3e4b3f5c1cde","slug":"woman-drowned-in-tub-in-suspicious-condition-rudrapur-news-hld3710302148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालत में टब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालत में टब में डूबने से मौत
विज्ञापन
गदरपुर की मृतक कुसुम की फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। मिर्गी रोग से पीड़ित महिला संदिग्ध हालत में पानी से भरेे टब में औंधे मुंह गिरकर अचेत हो गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
ग्राम इंद्रा कॉलोनी सुखशांतिनगर निवासी गोपाल की पत्नी कुसुम को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे कुसुम घर पर बर्तन धो रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच उसे अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। इससे कुसुम औंधे मुंह बर्तन धोने के लिए रखे पानी के टब में गिर गई। हादसे के समय घर पर छोटे बच्चे थे।
उनके शोर मचाने पर उसका देवर राजू व अन्य पडोसी मौके पर पहुंचे तब तक कुसुम अचेत हो चुकी थी। परिजन कुसुम को लेकर सीएचसी गदरपुर पहुंचे जहां डॉ. अंजनी कुमार ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कुसुम का 12 वर्ष पूर्व गोपाल से विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पति एवं दो पुत्र व दो पुत्रियों को बिलखता छोड़ गई है।