फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Warning of protest against stone crusher

Rudraprayag News: स्टोन क्रशर के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Warning of protest against stone crusher
ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन, जल्द क्रशर हटाने की मांग की
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतूड़ा, गडोरा और पोखरी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशर का विरोध किया है। उन्होंने स्टोन क्रशर जल्द अन्यत्र न हटाने पर 22 फरवरी को प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि स्टोर क्रशर के संचालन से दिनभर धुंआ और धूल उड़ रही है जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्रशर से उड़ने वाली धूल लोगों के घरों तक पहुंच रही है। साथ ही क्रशर एनजीटी के मानकों का सीधा उल्लंघन कर रहा है। यही नहीं, दिन-रात रतूड़ा-पोखरी-भुनका मार्ग पर बड़े-बड़े डंपर संचालन से सड़क खस्ताहाल हो रही है। ज्ञापन में निवर्तमान ग्राम प्रधान लीला देवी, विनोद सिंह बिष्ट, वन पंचायत सरपंच राजवीर सिंह कंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुषमा देवी, अनिल सिंह रावत, हरि प्रसाद रतूड़ी आदि ने कहा कि स्टोन क्रशर से ध्वनि और वायु प्रदूषण तो हो ही रहा है साथ ही मौके पर ग्राम पंचायत की पांच नाली भूमि पर कब्जा कर निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री भंडारण किया गया है। उन्होंने डीएम से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed