फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Volunteers honored on the last day of NSS camp

Rudraprayag News: एनएसएस शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

Tue, 07 Jan 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 07 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Volunteers honored on the last day of NSS camp
वक्ताओं ने कहा, शिविर से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा व मद्महेश्वर घाटी के राजकीय इंटर कालेज मनसूना के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथियों ने स्वयंसेवियों को शिविर में बताई गई बातों को जीवन में उतारने की बात कही। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

राधेश्याम जनता जूनियर हाईस्कूल गहड रतूडा में आयोजित एनएसएस शिविर में मेघा कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर महेश भट्ट ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने उत्कृष्ट स्वयंसेवी गौरव, रिया, और खुशी को सम्मानित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है जो भविष्य में आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दिलबर सिंह भंडारी ने कहा कि स्वयंसेवी शिविर में अर्जित अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करेंं। कार्यक्रम अधिकारी मातवर सिंह बिष्ट ने कहा कि इस शिविर में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मद्महेश्वर घाटी के राजकीय जूहा गडगू में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने गडगू गांव में स्वच्छता, नशा मुक्ति उन्मूलन, जल संरक्षण समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सहयोग की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम अधिकारी विमल प्रकाश कोहली व सह कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र राणा ने शिविर में सात दिनों तक चलाए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर राधेश्याम जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक गोविंद सिंह रौथाण, प्रधानाचार्य जयप्रकाश चौकियाल, पीटीए अध्यक्ष कीरत सिंह कप्रवाण, सुरेश नेगी, बलवंत लाल, सुमित्रा देवी, सरपंच दीपक सिंह, नारायण सिंह, पूर्व प्रधान सरिता नेगी, सुशीला देवी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed