{"_id":"5e515a918ebc3ef39143088c","slug":"volunteer-doctors-will-also-serve-in-kedarnath-yatra-rudrapryag-news-drn3370264195","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा में स्वयंसेवक डॉक्टर भी देंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा में स्वयंसेवक डॉक्टर भी देंगे सेवा
विज्ञापन
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में वॉलेंटियर्स डॉक्टर भी सेवाएं देंगे। इन डॉक्टरों को क्लिनिक संचालन के लिए प्रशासन की ओर से जगह मुहैया कराई जाएगी। साथ ही सेवा दिवस का भुगतान भी किया जाएगा।
बाबा केदार के भक्तों को यात्राकाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कमर कस दी है। यात्रा में इस वर्ष प्रशासन की ओर से देशभर के वॉलेंटियर्स (स्वयंसेवक) डॉक्टर को सेवाएं देने के लिए आमंत्रित किया है। इन डॉक्टरों में कॉर्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थो सर्जन, बाल व महिला रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इधर, जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आपात चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए निदेशालय को सूची भेज दी गई है। साथ ही दवा कंपनियों से भी सीएसआर के तहत प्राथमिक व आपात चिकित्सा उपकरण के लिए सहयोग मांगा है। वहीं डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर व पैरामेडिकल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अभी से दुरुस्त करने को कहा गया है। इस बार स्वयंसेवक डॉक्टर को आमंत्रित किया गया है, जिससे यात्राकाल में भक्तों को उचित इलाज मिल सके।
तीन एंबुलेंस और वेंटिलेटर की व्यवस्था भी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में इस बार केदारघाटी में चिह्नित स्थानों पर तीन एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी। सोनप्रयाग से नारायणकोटी तक हेलीकॉप्टर से आने वाले मरीजों को एंबुलेंस से निकट अस्पताल तक लाया जाएगा। इसके अलावा दो से तीन हेलीपैड के निकट एक एंबुलेंस और रहेगी। साथ ही यहां वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी।