फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Violence over car parking along the highway, video goes viral

हाईवे के किनारे कार पार्किंग को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Violence over car parking along the highway, video goes viral
नैनीताल हाइवे पर मारपीट के बाद लगी भीड़ के बीच असलहा के साथ युवक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे के किनारे एक कांप्लेक्स में कार पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट के बाद हंगामा हो गया। पार्किंग कर्मी और कार चालकों के बीच मारपीट का मामला हाईवे पर पहुंचने से जाम लग गया। इस दौरान हाथ में असलहा लेकर भी कुछ युवक घूमते हुए नजर आए। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। मारपीट और हंगामे का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को श्रीगुरु अंगद देव कांप्लेक्स के आगे एक कार पार्किंग में खड़ी थी। कुछ देर बाद कार सवार लौटकर आए तो उनकी कार के आगे एक अन्य कार खड़ी थी। कार सवारों ने पार्किंग कर्मी को बुलाकर कार हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि कार हटाने आए युवकों ने पार्किंग कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर हंगामा और बढ़ गया। मारपीट पार्किंग स्थल से शुरू होकर नैनीताल हाईवे तक पहुंच गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। लोगों के बीचबचाव करने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। वहीं, मारपीट के बाद कुछ लोग हाथों में असलहा लेकर भी घूमते हुए दिखे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि हंगामे की सूचना के बाद पुलिस कर्मियों को भेजा गया था लेकिन तब तक भीड़ छट चुकी थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed