फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers warned of fast unto death

ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers warned of fast unto death
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच ऑलवेदर रोड परियोजना में हुए घटिया कार्य को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा फाटा मंडल के बैनर तले ग्रामीणों ने एनएच पर हाईवे चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच सड़क कटिंग, पुश्ता व सुरक्षा निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। यही नहीं, कार्यदायी संस्था की ओर से ग्राम व वन पंचायतों की अनुमति के बिना ही उनकी परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार व परिवहन एवं सड़क मंत्रालय से ऑलवेदर रोड परियोजना में हुए कार्यों की जांच की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र लाल, प्रेमलाल, जयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed