{"_id":"6aa93e6f1f23620dad01d232","slug":"villagers-met-the-sp-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120941-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एसपी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एसपी से मिले ग्रामीण
Tue, 15 Sep 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। स्थानीय मदनलाल पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में तीन लोगों पर आरोप लगे थे। अब इनमें से एक आरोपी कुंदन राका बिष्ट के पक्ष में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने मामले की विवेचना सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्ष तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही करने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि यह शांतिप्रिय जिला है और किसी बाहरी हस्तक्षेप या राजनीतिक दबाव से सामाजिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, सभासद विनीता देवी, नामित सभासद राहुल मेवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोषी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद