फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers expressed their anger by protest

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Thu, 14 Oct 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed their anger by protest
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किए जा रहे निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी में ग्रामीणों का धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले पूर्व जिपं अध्यक्ष राजराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुई सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि वे साढ़े तीन माह से आंदोलनरत हैं। शासन, प्रशासन ने आज तक उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजे दो माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन जवाब नहीं मिला है। जब तक प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा नहीं मिलता, वे आंदोलनरत रहेंगे। इस मौके पर सुमित अग्रवाल, प्रेमलाल अग्रवाल, बीरेंद्र सिंह, पीतांबर दत्त, जयपाल, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंवर लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed