फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vajradanti grew around Deoriatal

देवरियाताल के चारों ओर उगी वज्रदंती

Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

इन दिनों ताल के आसपास ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में वज्रदंती के कई पौधे उगे हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि इस वर्ष फरवरी से मार्च तक देवरियाताल के चारों तरफ वन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। वज्रदंती का उपयोग सूजन कम करने, सड़न रोकने, कान के संक्रमण, श्वास नलिका के संक्रमण, नाक और गले का संक्रमण रोकने में सहायक होता है।

विज्ञापन
Vajradanti grew around Deoriatal

विस्तार

केदारनाथ वन्य जीव विभाग की छोटी सी पहल से देवरियाताल ताल के आसपास का क्षेत्र वज्रदंती से महक रहा है। विभाग ने यहां ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में वज्रदंती के बीज बोए और अब यहां वज्रदंती के पौधे उग गए हैं।
विज्ञापन

समुद्रतल से 2438 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देवरियाताल सालभर पानी से लबालब रहता है। इन दिनों ताल के आसपास ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में वज्रदंती के कई पौधे उगे हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि इस वर्ष फरवरी से मार्च तक देवरियाताल के चारों तरफ वन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। मई-जून में वज्रदंती के बीज बोए गए। अब ताल के चारों तरफ वज्रदंती के पौधे उगने के साथ ही फूल भी खिले हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेद में होता वज्रदंती का उपयोग
वज्रदंती का वैज्ञानिक नाम बारलेरिया प्रियोनाइटिस है। वज्रदंती का सबसे अधिक उपयोग टूथपेस्ट में होता है। वज्रदंती का उपयोग सूजन कम करने, सड़न रोकने, कान के संक्रमण, श्वास नलिका के संक्रमण, नाक और गले का संक्रमण रोकने में सहायक होता है। वज्रदंती के डंठल, पत्ती, जड़ का उपयोग भी होता है। इसके इंटीसेप्टिक गुणों के कारण पौधे को हर्बल सौंदर्य प्रसाधन में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed