{"_id":"5e4ad9018ebc3ef2ae35a8b4","slug":"us-carnival-rudrapur-news-hld3740164128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...
विज्ञापन
यूएस कार्निवाल में लोकगीत प्रस्तुत करती गायिका पदमश्री मालिनी अवस्थी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूएस कार्निवाल की सोमवार की शाम अवधी, भोजपुरी और बुंदेली भाषा की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के नाम रही। मशहूर लोक गायिका को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल श्रोताओं से देर रात तक ठसाठस भरा रहा। उनके लोकगीतों पर थिरकती हुई कई महिलाएं मंच पर आ पहुंचीं।
रुद्रपुर के गांधी पार्क में चल रहे यूएस कार्निवाल में सोमवार शाम लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने डम-डम डमरू बजावे ला हमार जोगिया..., राजा दशरथ जी के घनवा आज जन्मे ललनवा..., हमका पानी पिलाई दा... आदि लोक गीतों पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने खूब तालियां बजाईं। मालिनी अवस्थी के लोकगीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे... को सुनकर कई महिलाएं अपनी कुर्सियों से उठकर कार्यक्रम स्थल से होती हुई मंच पर पहुंच गईं।
इस लोकगीत पर महिलाओं ने गायिका मालिनी अवस्थी के साथ नृत्य किया। देर रात तक यूएस कार्निवाल पर मालिनी अवस्थी के लोकगीतों पर लोक थिरकते नजर आए। लोकगायिका प्रतिका त्रिपाठी के गीतों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहां पर विभूति कृष्णा, विजय श्री, हेम पंत, चंद्रकला राय, पीडी हिमांशु जोशी, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, डॉ. दयालशरण शर्मा, जेबी सिंह,सुरेश परिहार, अंशुल श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
कार्निवाल में आज
यूएस कार्निवाल 2020 में मंगलवार सुबह 11 बजे हरिपुरा बौर जलाशय गूलरभोज में वाटर स्पोर्ट्स। शाम चार बजे गांधी पार्क रुद्रपुर में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन। इसके बाद शाम आठ बजे राधिका चोपड़ा के गजल कार्यक्रम का आयोजन होगा।