फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Upadhyay Sla,s on Govt

कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार देने में सरकार फेल : किशोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Upadhyay Sla,s on Govt
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण में बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार देने में फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध करने पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश लोग पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं। कोरोना के चलते कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। इसके बावजूद सरकार ने होटल कारोबारियों का टैक्स, पानी व बिजली का बिल माफ नहीं किया। कहा 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दुष्प्रचार कर सत्ता में आई लेकिन अपने किए वादों पर खरा नहीं उतर सकी। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट राइट एक्ट 2006 के तहत जंगलों में रहने वाले लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बताया कि 2022 में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, हिमांशु गावा थे। इधर, गदरपुर में उपाध्याय का ग्राम बलराम नगर में स्वागत किया गया। वहां पर राजीव ग्रोवर, भीम ठुकराल, अजीत कुमार, सतीश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed