फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   UnLock4 Affects Industry

यूपी की सीमाओं पर सख्ती बढ़ाने से कारोबार पर पड़ेगा फर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
UnLock4 Affects Industry
रुद्रपुर के रामपुर सीमा में एसआई से उलझते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूपी से लगी जिले की सीमाओं पर प्रवेश के लिए और सख्ती करने की तैयारी की जा रही है लेकिन ज्यादा सख्ती से लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी, वहीं कारोबार का पहिया भी लड़खड़ा सकता है। कोरोना जांच के इंतजार में कारोबारियों के समय की बर्बादी होगी। वर्तमान में अनुमति होने पर कारोबारियों को जिले में आने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सरकार के माथे पर बल ला दिया है। तीन दिन पहले मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर यूपी और उत्तराखंड से सटी प्रत्येक सीमाओं पर कोरोना जांच कराने के आदेश दिए थे। सीमाओं पर कोरोना जांच के बाद ही लोगों को राज्य में आने दिया जाएगा। संक्रमित होने पर उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। जिले में सिडकुल स्थापित होने से बाहरी राज्यों के लोगों की कारोबार को लेकर सबसे अधिक आवाजाही रहती है। इसके अलावा यूपी क्षेत्र के कई लोगों के मुख्य बाजार और अन्य जगहों पर प्रतिष्ठान भी हैं। वहीं, बैठकों के साथ ही कारोबार को लेकर रोजाना लोग जिले में प्रवेश करते हैं। अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी परमिशन दिखाने पर कारोबारियों को आने दिया जा रहा था लेकिन अब उन्हें भी कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करानी होगी। मंगलवार से सख्ती बढ़ने से कारोबार प्रभावित होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

पास को लेकर एसआई से हुई कहासुनी
रुद्रपुर। सोमवार को यूपी की रामपुर सीमा पर काफी सख्ती रही। रुद्रपुर आने वाले उत्तराखंड नंबर के वाहनों को भी सीमा पर रोका गया। वाहनों को रोकने को लेकर लोगों की ड्यूटी कर रही महिला एसआई से कहासुनी हुई। एसआई संतोष नेगी ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन के किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। कोरोना से बचाव के लिए सख्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed