फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   UK Board result merit list 22 students of Rudraprayag

रुद्रप्रयाग के 22 छात्र-छात्राओं ने बनाई मेरिट सूची में जगह

Wed, 29 Jul 2020 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
UK Board result merit list 22 students of Rudraprayag
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जनपद रुद्रप्रयाग ने इंटरमीडिएट में 89.55 प्रतिशत के साथ प्रदेश स्तर पर दूसरा व हाईस्कूल में 83.02 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि गढ़वाल मंडल में जिले को पहला स्थान मिला है। जनपद के 22 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जनपद से हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले 5067 छात्र-छात्राओं में 4207 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 17 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। आभा देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी-भरदार के हाईस्कूल के छात्र तनुज जगवाण 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में प्रदेश स्तर पर तीसरा और जनपद में टॉप किया है। जबकि गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल विजयनगर-अगस्त्यमुनि के छात्र ओम प्रपनदीप कप्रवाण ने 97.40 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथा व जनपद में दूसरा स्थान पाया है। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ की छात्रा ईशा रावत ने प्रदेश में सातवां व जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी तरफ इंटरमीडिएट में जनपद रुद्रप्रयाग में 4461 छात्र-छात्राओं में 3995 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि पांच छात्र-छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के छात्र अभय नेगी ने 94.20 अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान पाया। साथ ही प्रदेश की मेरिट सूची में सातवें नंबर पर जगह बनाई। जबकि अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज जवाहर नगर अगस्त्यमुनि के छात्र यश तड़ियाल ने 91.60 अंकों के साथ जनपद में दूसरा व प्रदेश में 20वां और इसी विद्यालय के आशीष रावत ने 91.40 अंकों के साथ जिले में तीसरा व प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया है। मुख्य शिक्षाधिकारी चित्रानंद काला ने बताया कि इंटरमीडिएट में जनपद को दूसरा व हाईस्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि गढ़वाल मंडल में दोनों वर्गों में जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। कहा कि सीमित संसाधनों में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed