फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two hundred and fifty migrants register for self-employment

स्वरोजगार के लिए ढाई सौ प्रवासियों ने किया पंजीकरण

Mon, 15 Jun 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty migrants register for self-employment
लॉकडाउन में बाहरी राज्यों से जिले में पहुंच रहे प्रवासी युवा अब अपने गांव में ही स्वरोजगार के जरिए आर्थिकी को मजबूत करना चाहते हैं। जिले में पहुंचे प्रवासी युवाओं में ढाई सौ ने अलग-अलग विभागों में स्वरोजगार के लिए पंजीकरण किया है। जबकि चार सौ से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। मनरेगा योजना में भी प्रवासी युवा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक माह में जनपद में लगभग 22 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं, जिसमें 60 फीसदी युवा हैं। इन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराकर पलायन से वीरान हो चुके जिले के गांवों को फिर से आबाद करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी योजनाएं बनाने में जुटे हैं। इधर, बीते एक पखवाड़े में गांवों में लौटे प्रवासी युवाओं में 250 ने विकास विभाग के माध्यम से पशुपालन, मुर्गी पालन, सब्जी व मशरूम उत्पादन, डेयरी, मस्त्य पालन के लिए अपना पंजीकरण कर दिया है। जबकि 400 युवाओं ने आरसेटी के माध्यम से स्वरोजगार को लेकर होने वाले प्रशिक्षणों के लिए ऑलनाइन आवेदन किया है। बाहरी राज्यों से लौटे ये युवा मनरेगा के कार्यों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और गांवों में होने वाले विकास कार्यों में भागीदारी कर रहे हैं। जिले में मनरेगा में बीते 20 दिनों में ही 594 नए पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि 228 ने अपने जॉबकार्ड भी बना दिए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर ने बताया कि मनरेगा में प्रवासी युवाओं की भागीदारी से गांवों में होने वाले विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। बताया कि प्रवासियों को हस्तशिल्प, दस्तकारी, डेयरी, लघु उद्योग लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed