फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tunnel work not started after 17 days

17 दिन बाद सुरंग का काम नहीं शुरू, लोग जाम से परेशान

Tue, 15 Dec 2020 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Tunnel work not started after 17 days
रुद्रप्रयाग में सुरंग की आधी लाइनिंग तोड़ने के 17 दिन बाद भी नहीं हो पाया मरम्मत कार्य शुरू। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ को रुद्रप्रयाग से जोड़ने के लिए निर्मित सुरंग की जर्जर हो चुकी लाइनिंग की मरम्मत का कार्य 17 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, बाजार में दोतरफा यातायात से जाम लग रहा है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जिलाधिकारी ने सुरंग की मरम्मत में हो रही देरी पर एनएच से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीते 26 नवंबर की शाम को जर्जर हो चुकी सुरंग की लाइनिंग से एक साथ पांच-छह ब्लॉक नीचे गिर गए थे, जिसके बाद, प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरंग से आवाजाही बंद करते हुए दो तरफा बैरिकेडिंग कर दी थी। जबकि 27 नवंबर को एनएच द्वारा जर्जर लाइनिंग को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया, लेकिन 29 नवंबर तक सुरंग के 21 मीटर हिस्से पर लगे ब्लॉक को निकालने के बाद कार्य बंद कर दिया गया, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय स्तर पर बरती जा रही उदासीनता आमजन पर भारी पड़ रही है। क्योंकि सुरंग बंद होने के कारण जनपद चमोली व केदारघाटी से आने वाले वाहन मुख्य बाजार होकर गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन जाम लग रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल का कहना है कि सुरंग मरम्मत में 45 दिन का समय लगेगा, लेकिन जिस तरह से देरी हो रही है, उससे नहीं लगता कि फरवरी-मार्च तक भी सुरंग दुरुस्त हो पाएगी। इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सुरंग की मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए एनएच से जवाब मांगा है। दूसरी तरफ एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 11 दिसंबर को निविदा खुल चुकी है। दो-तीन दिन में कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed