फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tribute paid to Baba Saheb, rally taken out

Rudraprayag News: बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, रैली निकाली

Tue, 14 Apr 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 14 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Baba Saheb, rally taken out
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बामसेफ इकाई व एससीएसटी वैचारिक महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से शुरू हुई और जागरूकता का संदेश देती हुई ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बामसेफ इकाई के जिला रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष धीरज श्रीकोटी ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। बामसेफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संतोष काला, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ आर्य व सचिव विजय भारती ने कहा कि समाज में शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। इस अवसर पर विजय भारती, पूर्व प्रधान बलवीर लाल, देवेंद्र, सुषमा देवी, राकेश बैरवाण, महावीर रंगवाण, अजय कुमार, राजपाल, विनोद कुमार पंवार, अभिषेक आर्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed