फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Training provided to Drawing and Disbursing Officers

Rudraprayag News: आहरण-वितरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 01 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 01 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Training provided to Drawing and Disbursing Officers
रुद्रप्रयाग। एनपीएस दिवस पर जिला कोषागार में आहरण-वितरण अधिकारियों और लेखा संवर्ग के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कोषाधिकारी असलम सिद्दीकी ने की। इस दौरान सहायक लेखाकार देवेश राज ने एनपीएस में पीआरएएन जनरेशन, कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रिया, आवश्यक प्रविष्टियों और ऑनलाइन कार्य की जानकारी दी। इसके साथ ही आईएफएमएस पोर्टल पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों और प्रक्रियाओं के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। कोषाधिकारी ने कहा कि एनपीएस और आईएफएमएस से जुड़े कार्यों में सही प्रक्रिया की जानकारी जरूरी है। कार्यशाला में सहायक कोषाधिकारी मनोज मलेठा, उप कोषाधिकारी ऊखीमठ चंद्रमोहन, लेखाकार चंद्रमोहन बिष्ट, सहायक लेखाकार देवेश राज, ज्योति रावत और नितीश फरासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed