फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders tied black strips and took out the procession

व्यापारियों ने काली पट्टियां बांधकर निकाला जूलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traders tied black strips and took out the procession
रुद्रपुर सब्जी मंडी में बांह में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने एमएनए जयभारत सिंह पर पूर्व में बन चुके सीसी टाइल्स फर्श की निविदा आमंत्रित करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर निविदा को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा है कि एमएनए के हस्ताक्षरों से बीते तीन अगस्त को वार्ड नंबर 13 खेड़ा में बरातघर के पास सीसी टाइल्स फर्श निर्माण की निविदा आमंत्रित की गई हैं। आरोप है कि जिस कार्य की निविदा आमंत्रित की गई है, वह कार्य पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ठेकेदारों के साथ मिलकर टेंडर आमंत्रित करके सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। कहा कि जिस निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, उसका आगणन भी स्थलीय निरीक्षण करके ही बनाया गया होगा। ऐसे में निरीक्षण और इस्टीमेट बनाने वाले अवर अभियंता/अधिकारी भी इस मामले में शामिल हैं। बेहड़ ने आरोप लगाया कि गाड़ियों की खरीद और बिजली उपकरणों की खरीद में भी घालमेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल किसी उच्च अधिकारी को भेज कर स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि मामले में शामिल नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही निविदा को भी निरस्त किया जाए। इस संबंध में एमएनए से संपर्क नहीं हो सका।
व्यापारियों ने काली पट्टियां बांधकर निकाला जुलूस
काला दिवस मनाया, एमएनए को हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के बाद अब प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने एमएनए को हटाने की मांग की। व्यापार मंडल ने 16 अगस्त को बुद्धिशुद्धि यज्ञ करने की घोषणा की है।
मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी सब्जी मंडी में एकत्र हुए। उन्होंने काला दिवस मनाते हुए सब्जी मंडी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधी और एमएनए जयभारत सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएनए का व्यवहार व्यापारियों और आम लोगों के प्रति अच्छा नहीं है। एमएनए ने बिना हाईकोर्ट के आदेश के सब्जी मंडी में अतिक्रमण के नाम पर फड़ों को ध्वस्त करवा दिया।
पूर्व में भी एमएनए व्यापारियों पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने एमएनए को तत्काल हटाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि 16 अगस्त को बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो मशाल जुलूस और जरूरत पड़ी तो मंत्रियों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, पवन गाबा, आकाश भुसरी, बंटी कक्कड़, राजेश कामरा, सौरभ अरोरा, मनित गुप्ता, नवीन बांगा, नरेंद्र बठला, संदीप कामरा, सचिन सक्सेना, राजकुमार बांगा, जतिन नागपाल, राजेश देवल, मुकेश खुराना, सुरेंद्र नरुला, सुग्रीव गुप्ता आदि थे।
कांग्रेसियों ने शिवनगर में फूंका एमएनए का पुतला
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवनगर श्मशान घाट के लिए एमएनए जयभारत सिंह का पुतला फूूंका और उन्हें हटाने की मांग की। साथ ही पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ पर दर्ज केस खारिज करने की मांग की। कहा कि जब तक झूठे मुकदमे वापस नहीं होंगे और एमएनए को नहीं हटाया जाएगा, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगी। कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। विकास कार्य ठप हैं लेकिन इससे अफसरों को कोई लेनादेना नहीं है। उनका काम समस्याएं उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराना भर रह गया है। कहा कि एमएनए के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पार्षद छेदालाल राठौर, राजीव कामरा, मोहन कुमार, कैलाश राठौर, गौरंग दास, धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, सुनील कुमार, फूल सिंह, मलखान, वेदप्रकाश, रामअवतार, योगेश आदि थे।
कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
बाजपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर नगर निगम आयुुुक्त और प्रदेश सरकार का संयुक्त रूप से पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

बेरिया दौलत तिराहे पर किए गए प्रदर्शन में चेतावनी दी कि यदि बेहड़ पर दर्ज केस वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां कांग्रेस नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी, शाबिर हुसैन, राजकिशोर, प्रेम यादव, रेशम यादव, तनवीर खां गुड्डू, सुनील चानना, महेश कुमार आशू, धर्मवीर सिंह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed