फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders extend their help

व्यापारियों ने मदद को बढ़ाए हाथ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Traders extend their help
पुलिस को राशन सौपते व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
व्यापारियों ने मदद को बढ़ाए हाथ गूलरभोज। लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद निर्धन परिवारों को राशन की मदद करने को गूलरभोज के व्यापारियों ने हाथ बढ़ाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ कुलदीप रघुवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने चावल और दाल चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र नगरकोटी को सौपी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इन दिनों जो लोग असहाय हैं, वह 112 नंबर पर काल कर मदद की मांग कर रहे है, ऐसे परिवारों को यह राशन पुलिस उनके घर जाकर वितरित करेगी। उधर, कुछ लोग 112 पर कॉल करके गलत जानकारियां भी दे रहे हैं। चौकी प्रभारी के अनुसार ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, जसपुर से पहुंचे चार लोगों की कराई थर्मल स्क्रिनिंग। वार्ड नंबर 1 निवासी हनीफ की पुत्री राबिया अपने पति असलम, देवर यूसुफ और अपने भाई रिहान के साथ कार (एच आर 26 बीसी 0586 ) से उनके घर पहुचीं। सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी ने चारों लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें घर पर ही रहने की हिदायत दी। वही प्रतिबन्ध के बाद भी चारपहिया वाहन चलाने पर कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

Traders extend their help
पुलिस द्वारा सीज की कार। - फोटो : AMAR UJALA
पुलिस द्वारा सीज की कार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed