फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   toliet hundred percent will be in the village

गांवों में बनेंगें शत-प्रतिशत शौचालय

Sat, 16 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों व राजस्व गांवों में शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन



ब्लाक  सभागार में स्वजल परियोजना के तहत आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख संत लाल ने कहा कि शौचालय निर्माण होने से स्वच्छ भारत मिशन को बल मिलेगा।
विज्ञापन


कहा कि अभियान में जनजन की भागीदारी से सभी गांव निर्मल हो सकेंगे।

 विशिष्ठ अतिथि बीडीओ डीएन सकलानी और स्वच्छ भारत मिशन के राज्य समन्वयक शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने अभियान के बारे में जानकारी दी।

 जिला समन्वयक रामेश्वर चौहान ने अभियान के तहत विभागीय स्तर पर अनुसूचित जाति व अन्य को मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में बताया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नेतृत्व संभालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में परियोजना के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ वीरेंद्र भट्ट ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में गांवों को खुले शौच से मुक्ति दिलाने के लिए शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण करवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed