{"_id":"57f13df14f1c1b565f5744b8","slug":"today-will-begin-at-nine-tracks-tracking","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नौ ट्रैकों पर शुरू होगी ट्रैकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नौ ट्रैकों पर शुरू होगी ट्रैकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंटनियर्स एंड ट्रैकर्स एसोसिएशन उत्तराखंड (माटा) के सहयोग से हिटो केदार के तहत सोमवार से अलग-अलग पैदल ट्रैक से केदारनाथ के लिए नौ ट्रेकिंग दल रवाना होंगे। ये सभी ट्रैकर्स नौ अक्तूबर को केदारनाथ में शामिल होंगे, जहां पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर दल को हरी झंडी दिखाकर धाम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
माटा द्वारा आयोजित हिटो केदार ट्रैकिंग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. लंगर ने कहा कि पैदल ट्रैक को ट्रैकिंग तक सीमित न रखकर रोजगार से भी जोड़ना होगा। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर पिछले कुछ समय से काम भी हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये ट्रैक भविष्य में कई मायनों में मददगार हो सकते हैं। माटा के अध्यक्ष मनोज रावत ने नौ ट्रैकों पर एक साथ शुरू की जा रही ट्रैकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का महत्व सुरक्षित केदार यात्रा के साथ आपदा के बाद वहां बदले हालातों से भी लोगों को रूबरू कराना है।
विज्ञापन
इन ट्रैक पर करीब 3तीन सौ ट्रैकर्स ट्रेकिंग कर रहे हैं। माटा के संयोजक रिटायर कर्नल मल ने कहा कि ट्रैकिंग के उद्देश्य स्थानीय युवाओं व विषम हालात में स्वयं की रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार, तहसीलदार एमएल भेंतवाल सहित कई ट्रैकर्स मौजूद थे।