फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today will be seated in the Omkareshwar temple palanquin

आज ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी डोली

Thu, 26 Nov 2015 06:34 PM IST
अमर उजाला ऊखीमठ।
अमर उजाला ऊखीमठ। Updated Thu, 26 Nov 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन

इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने डोली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रात: 7  धाम के मुख्य पुजारी मद्महेश्वर की डोली की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके उपरांत राकेश्वरी मंदिर रांसी के पुजारियों ने भी भगवान की विशेष पूजा कर आरती उतारी। मंदिर की तीन परिक्रमा के बाद  डोली गांव में ही स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद प्रात: 9.30 बजे भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया।


भक्तों के साथ उनियाणा, राउलेंक, विरोली होते हुए दोपहर बाद तीन बजे तीसरे पड़ाव गिरीया गांव पहुंची। यहां गिरजेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने डोली दर्शन कर भगवान को अर्घ्य लगाया। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार 27 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेंगी और डोली को विधि-विधान के साथ गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed