फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Today teerthpurohit will also oppose CM

आज सीएम का भी विरोध करेंगे तीर्थपुरोहित

Tue, 02 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Today teerthpurohit will also oppose CM
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन तेज हो गया है। वे 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बुधवार को केदारनाथ पहुंच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों का कहना है कि वे सीएम से लेकर पीएम तक अपनी बात रखना चाहते हैं। बीते सितंबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि 30 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कमेटी भी गठित की गई लेकिन चारधाम तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों से कोई वार्ता नहीं हो रही है। साथ ही तय तिथि तक भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। इस कारण वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हैं। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ से केदारघाटी व चारधाम में विरोध जारी रहेगा। जैसे भी परिस्थितियां बनेंगी, आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बताया कि पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड भंग होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही भाजपा नेताओं का केदारनाथ व केदारघाटी में विरोध किया जाएगा। जरूरी हुआ तो वे उग्र कदम उठाने से भी पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed