फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   timli-kirora tall motor road in poor condition

तिमली-किरोड़ा तल्ला मोटर मार्ग बदहाल

Wed, 02 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
timli-kirora tall motor road in poor condition
जखोली ब्लॉक के बड़मा क्षेत्र को जोड़ने वाला तिमली-किरोड़ा तल्ला मोटर मार्ग बारिश के कारण बदहाल है। मार्ग पर कई स्थानों पर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मोटर मार्ग सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

बड़मा पट्टी के नेरा, बष्टा, मरोड़ा, किरोड़ा, उतरसू गांवों को जोड़ने के लिए लोनिवि की ओर से पांच किमी तिमली-किरोड़ा तल्ला मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। लंबे समय से आए दिन हो रही बारिश से मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से जानलेवा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विजय रावत, सतेंद्र रावत, अनिल बुटोला, राजेन्द्र रावत, आशीष रावत, भगवान सिंह कठैत का कहना है कि सड़क मार्ग इस कदर बदहाल है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोनिवि के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि मार्ग का निरीक्षण कर जल्द सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed