{"_id":"5e386f4f8ebc3e4b25046650","slug":"tiger-in-police-line-rudrapur-news-hld3720932152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस लाइन में तेंदुआ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस लाइन में तेंदुआ दिखने से दहशत
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन की आवासीय कालोनी के पास मिले तेंदुए के पदचिह्न।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर में चार दिनों से आतंक का प्रयास बना तेंदुआ अब पुलिस लाइन पहुंच गया है। आवासीय कॉलोनी में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज की टीम ने तेंदुए पर निगरानी के लिए गश्त शुरू कर दी है। वहीं, सोमवार रात करीब आठ बजे डीएम आवास के पास एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हल्द्वानी से दो पिंजरे मंगवा लिए गए हैं। मंगलवार को डीएम आवास के आसपास इन पिंजरों को लगाया जाएगा।
वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास जेसीबी की मदद से झाड़ियों को हटाने का काम सोमवार को भी जारी रहा। साथ ही कर्मचारियों की एक टीम पैदल गश्त करती रही। वहीं, ड्रोन से तेंदुए की तलाश करने के साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में खाली पड़ी जमीनों में उगी झाड़ियों को भी छह जेसीबी लगाकर हटाया जा रहा है। इधर, डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुआ घनी आबादी के बीच में घिर जाने के कारण जंगल की ओर रुख नहीं कर पा रहा है। तेंदुआ लगातार अपना मूवमेंट बदल रहा है। लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। बताया कि पुलिस लाइन में तेंदुआ दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया कि कर्मचारियों के साथ देर रात को जेसीबी और ट्रैक्टरों से गश्त की जाएगी।
इधर, एसडीओ यूसी तिवारी ने लोगों से देर रात को अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है। पुलिस लाइन में रहने वालों लोगों ने बताया कि तेंदुए ने रविवार की रात एक कुत्ते को मार डाला। गश्ती टीम में वन दरोगा मदनमोहन आर्या, किशन शर्मा, मनोज पंत, मदन लाल, कांता राम, नवीन आर्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
तेंदुए के खौफ से खिलाड़ियों ने बंद की सुबह की प्रैक्टिस
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर और स्पोर्ट्स स्टेडियम के ईर्द-गिर्द तेंदुए के आने के खौफ से स्टेडियम में सुबह खिलाड़ियों का प्रशिक्षण भी बंद हो गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि शाम के 5:30 बजे के बाद खिलाड़ियों का स्टेडियम में रुकना भी वर्जित कर दिया गया है। खौफ इस कदर बढ़ गया है कि स्टेडियम के एथलेटिक्स छात्रावास के खिलाड़ियों को छात्रावास में ही रहने को कहा जा रहा है। वहीं, खेल मैदान की निगरानी करने वाले ठप पड़े नौ सीसीटीवी को भी दुरुस्त कराने का काम शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की दीवारों के ऊपर कटीले तार लगाने का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा जाएगा।