फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three smugglers arrested with turtle meat and shells

प्रतिबंधित कछुए के मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with turtle meat and shells
रुद्रपुर में तस्करों से बरामद हुआ कछुए का मांस। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर रेंज कर्मचारियों ने शनिवार को बाइक सवार तीन तस्करों को संरक्षित प्रजाति के कुछुए के 4.6 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों ने बरेली जिले के बदायूं से कछुए लाने के बाद काटकर मांस बेचने की बात कबूली है। वन कर्मचारियों ने तस्करों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां हासिल की हैं। रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ अभिलाषा सिंह और एसडीओ यूसी तिवारी को सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवार तीन युवक संरक्षित प्रजाति के कछुए के मांस को लेकर बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने रुद्रपुर रेंज के रेंजर पंकज शर्मा को टीम के साथ घेराबंदी के लिए भेजा। रेंजर के नेतृत्व में टीम ने नारायणपुर तिराहे पर बाइक सवार तीनों तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 4.6 किलो कछुए का मांस और आठ कछुओं के शल्क बरामद हुए। टीम तीनों तस्करों को पूछताछ के लिए रेंज कार्यालय ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आरोपियों ने अपना नाम राजेश चौहान निवासी तीनपानी रुद्रपुर, तारक मंडल निवासी गोविंद नगर रुद्रपुर और कृष्णा सरकार निवासी संजयखेड़ा (रुद्रपुर) बताया। आरोपियों ने बताया जिंदा कछुए उन्हें बरेली जिले के बदायूं से एक युवक देकर जाता है।
रुद्रपुर में कछुए काटने के बाद वह डिमांड के हिसाब से मांस को बेचते हैं। रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि तस्करों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी, वन दरोगा शशिवर्धन अधिकारी और लक्ष्मण सिंह नेगी मौजूद रहे।
तीन सौ रुपये किलो के हिसाब से बेचते थे मांस
रुद्रपुर। तस्करों ने बताया कि वह लंबे समय से कछुए के मांस की तस्करी में लिप्त थे। कछुए को 300 रुपये किलो खरीदने के बाद इसी रेट पर बेचा करते थे। शल्क को अलग से बेचते थे। मांस को खरीदने के लिए उनके कुछ खास ग्राहक हैं। उन्हीं ग्राहकों के जरिये अन्य लोगों को मांस देते थे। उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि तस्कर जिन्हें मांस सप्लाई करते थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

दिनेशपुर में पकड़े जा चुके हैं 25 जिंदे कछुए
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में संरक्षित प्रजाति के कछुए की तस्करी लगातार बढ़ रही है। मार्च 2019 में वन विभाग की एसओजी टीम ने दिनेशपुर में 25 जिंदे कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सितंबर 2019 में दिनेशपुर के एक तस्कर को टांडा रामपुर में 35 कछुओं के साथ पकड़ा गया था।

रुद्रपुर में कछुए के मांस के साथ पकड़े गए तस्कर।

रुद्रपुर में कछुए के मांस के साथ पकड़े गए तस्कर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed