{"_id":"62ebf57b3e26787c9a0d8e46","slug":"three-people-of-the-same-family-get-sick-after-eating-wild-mushrooms-rudrapryag-news-drn419128353","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Fri, 05 Aug 2022 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:11 AM IST
सार
घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी। शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के टाट गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। बीमारों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, सोनप्रयाग क्षेत्र में दो नेपाली मूल के युवकों ने नशीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को टाट गांव के विजेंद्र सिंह जंगल से मशरूम लेकर आया। घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी स्थिति खबरे से बाहर है। दूसरी तरफ सोनप्रयाग में रात करीब आठ बजे नेपाल मूल के दो युवकों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने कुछ नशीले पदार्थ खाया है। अब दोनों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन