फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three hundred and fifty species of animals in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में जीव-जंतुओं की सवा तीन सौ प्रजातियां

Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three hundred and fifty species of animals in Rudraprayag
जिले में पशु-पक्षियों की सवा तीन सौ से अधिक प्रजातियां निवास करती हैं। इन वन्य जीवों के संरक्षण व इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वन विभाग ने फोटो प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन

वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर गुलाबराय स्थित जिम कार्बेट संग्रहालय में फोटो प्रदर्शन का रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह और जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि जिले में रुद्रप्रयाग से लेकर काकड़ागाड, चिरबटिया से चोपता तक पक्षियों की दो सौ प्रजातियां निवास करती हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को पक्षियों व अन्य वन्य जीवों के बारे में जानकारी भी दी। इस मौके पर एसीएफ जीवन मोहन दगड़े, रेंजर यशवंत सिंह चौहान, रेंजर सुभाष नौटियाल, रेंजर गौरव नेगी, शिक्षाविद् चंद्रशेखर पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिम कार्बेट के नाम पर बनेगी ट्रेल
डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध शिकारी व दार्शनिक जिम कार्बेट के नाम पर गुलाबराय से वन विभाग की नर्सरी के टॉप तक ढाई किमी लंबी ट्रेल बनाई जाएगी। इस ट्रेल के जरिये जिले में आने वाले यात्रियों, पर्यटकों व स्कूली बच्चों को जिम कार्बेट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नवनिर्मित संग्रहालय में भी जल्द ही जिम कार्बेट से जुड़ी वस्तुओं के साथ पुस्तकालय भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed